VAISHALI : भ्रष्ट नेताओं को देखते ही कर दें आग के हवाले : पप्‍पू यादव

वैशाली। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद पप्पू यादव ने विवादित बात कही है। उन्‍होंने कहा है कि अब आंदोलन से कुछ नहीं होगा। अपराधी, माफिया व भ्रष्ट नेताओं के गठजोड़ को समाप्त करने का वक्त आ गया है। लोग इन्हें देखते ही आग के हवाले कर दें। उन्होंने जनता से अपनी रक्षा के लिए ‘करो या मरो’ का संकल्प लेते हुए हथियार उठाने की जरूरत बताई।

पप्पू यादव वैशाली के जंदाहा बाजार में तीन दुकानों में लूट और दुकान के कर्मी की हत्या से आक्रोशित व्यवसायियों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने जंदाहा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन व सड़क जाम कर रहे व्यापारियों से कहा कि यदि सरकार अपराधियों से नहीं निपट सकती है तो बताए। जनता उनके साथ खड़ी होती है तो वे 15 दिनों में अपराधियों का सफाया कर देंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे में पूछा कि कब तक यूं ही हत्या, लूट, अपहरण का दौर चलता रहेगा? कब शूट एट साइट का ऑर्डर दिया जाएगा? उन्होंने विपक्ष पर जाति की राजनीति में व्यस्त रहने तथा पुलिस पर दारू माफिया व अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading