बाथरूम में ल’टका मिला छात्रा का श’व, कमरे से मिली डायरी में लिखी बात से घर वाले रह गए दंग

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग, डा. ईसा गली मोहल्ला में सोमवार की सुबह बाथरूम के बिम्ब से ल’टके हालत में एक छात्रा का श’व बरामद किया गया। गर्दन में गमछा बंधा हुआ था। इधर, घ’टना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ घ’टनास्थल पर पहुंचे और श’व को कब्जे में लेकर उसका पो’स्टमार्टम कराया।

मृ’तका 20 वर्षीय संध्या कुमारी उर्फ लूसी संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी जय कुमार प्रसाद की पुत्री थी। वह इंटर में पढ़ती थी। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित ईसा की गली में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान पटना से आई फोरेंसिक जांच टीम ने भी जांच के लिए सैंपल लिए। लूसी की डायरी में एक लड़के से शादी की चर्चा की बात लिखी गई है।

इधर, मृ’तक के भाई बड़े कुमार ने बताया कि सोमवार अहले सुबह वह शौच के लिए बाथरूम गई थी। 15 मिनट बीत जाने के बाद जब वह बाथरुम से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां ने बाथरूम के दरवाजे को खटखटाया। लेकिन, उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद उन्होंने नीचे से झांक कर देखा तो वह बाथरूम में लगे बिम्ब से लटकी हुई थी। गले में गमछा बंधा था। इसके बाद मां ने इसकी सूचना अपने बेटों को दी। सूचना मिलते ही घर सभी लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंची। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तो’ड़ गया। इसके बाद श’व को बाथरूम से लगे बिम्ब से नीचे उतारा गया। छात्रा का मोबाइल बरामद नहीं किया जा सका है। उसका नंबर पुलिस को दे दिया गया है। काल डिटेल्स आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया।

पुलिस ने मृ’त छात्रा कमरे से एक डायरी भी बरामद किया है। जिसमें वह अपनी हर इच्छा को लिखती थी। डायरी में मृ’त युवती द्वारा अनूप नामक लड़के से शादी विवाह को लेकर चर्चा की गई है। इसको लेकर पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल जांच रिपोर्ट और पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ’त का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading