बिहार : दूल्हे का जूते वाला डांस देख हैरान हो गई दुल्हन, सात फेरे लेने से ठीक पहले लिया निर्णय….

वैशाली : महुआ में शराब पीकर एक दूल्हे को अपनी बारात में आना उस वक्त म’हंगा पड़ गया जब न’शे की हालत में देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के स्वजनों ने दूल्हे सहित उसके घर वालों को बं’धक बना लिया। शादी में दी गई रकम को वापस लेने तक सभी को बंधक बनाकर रखा। लड़की की हिम्मत के साथ लिए गए फैसले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

जानकारी के अनुसार तिसीऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ से बरात महुआ थाना क्षेत्र के कदम चौक के निकट आई थी। बरात में लड़के के साथ उसके दोस्त एवं संगे-संबंधी भी न’शे की हालत में झूम रहे थे।

लड़की पक्ष के लोगों ने बरात में आए लोगों को नाश्ता कराया। बरात दरवाजे पर लगने के दौरान लड़के पक्ष के लोगों के न’शे में होने की सूचना लड़की को मिल गई। लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची तो लड़के की हालत को देखकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने हिम्मत दिखाई और सात फेरे नहीं लेने का फैसला ले लिया।

दुल्हन ने स्वजनों से स्पष्ट कहा कि जो लड़का शादी के लिए आया है, वह न’शे के हालत में अपना जूता एक पैर में पहने हुए है तथा दूसरे पैर में बिना जूते के झूम रहा है। इससे मैं कतई शादी नहीं करूंगी।

दूल्हे की स्थिति देख लड़की के घरवाले भी सोचने पर मजबूर हो गए तथा उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के एवं उसके घर के कई अन्य सदस्यों को लड़की पक्ष ने एक कमरे में बंधक बना लिया। लड़की वालों ने विवाह नहीं करने की बात करते हुए आयोजन में खर्च की गई रकम की वापसी की मांग की। करीब 12 घंटे के बाद लड़के के परिवार वालों ने शादी के पूर्व खर्च हुई रकम की वापसी की। इसके बाद लड़के एवं अन्य परिवार के सदस्यों को मुक्त किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading