मुजफ्फरपुर : नगर निगम को बर्बाद करने वाले विजेंद्र चौधरी : भगवान लाल महतो

मुजफ्फरपुर। नगर निगम को किस ने बर्बाद किया यह शहर को बताने की जरूरत नहीं है। भगवान के लिए अभी भी नगर निगम में अपनी दखलअंदाजी नगर विधायक विजेंद्र चौधरी नहीं करें तो शहर का भला होगा। स्मार्ट सिटी से उनको कमीशन नहीं मिल रहा है। तब शहर बंद कराने का ड्रामा रच रहे है। उक्त बातें भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विजेंद्र चौधरी का कारनामा का यदि उल्लेख किया जाए तो अखबार का पन्ना भर जाएगा।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले विधायक को नगर आयुक्त से फरदो नाला को लेकर हुआ। फरदो नाला की उड़ाही पौने दो करोड़ से विधिवत टेंडर निकाल कर किया जा रहा है। इस आदमी के दोहरा चरित्र का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेयर व डिप्टी मेयर दोनों ने नगर आयुक्त को लिखित दिया कि टेंडर निकालकर फरदो नाला की उड़ाही कराएं।

जब फरदो नाला की उड़ाही हो रही है तो अब इसका विरोध किया जा रहा है। जबकि फरदो नाला की उड़ाही से मोतीझील व कल्याणी में इस बार जलजमाव नहीं होगा। पिछले 30 साल में जो काम नहीं हुआ नगर आयुक्त उसको करा रहे हैं। कमीशन नहीं मिला इसके लिए फरदो नाला का विरोध कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी से शहर में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। इससे शहरवासी तकलीफ में है। इसको कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। बंद करने के पहले विजेंद्र चौधरी को यह बताना चाहिए कि क्या कभी उन्होंने विधानसभा में इस मामले को उठाया। आखिर क्यों? कमीशन के लिए अब तक स्मार्ट सिटी के अधिकारी से सौदा करना चाह रहे थे। सौदा नहीं हुआ है तो अब बंद करके व्यवसायी को भी परेशान कर रहे हैं।

जनता झांसे में नहीं आने वाली है। आज मीडिया के सामने यह भी हम खुलासा कर रहे हैं कि ट्रेड लाइसेंस व यूजर चार्ज का अब यह विरोध कर रहे हैं। इन्हीं के कहने पर तत्कालीन मेयर ने यूजर चार्ज व ट्रेड लाइसेंस को लागू किया था। कौन नहीं जानता है कि अब तक जितने भी मेयर बने हैं। उनको कठपुतली की तरह नचाते रहे हैं।

इसी कठपुतली के खेल में बीते 5 साल का जो कार्यकाल था। इसमें कितना बार मेयर को लेकर खरीद-बिक्री हुआ। यह किसी से नहीं छिपा है। युवा आईएएस ऑफिसर जो नगर आयुक्त है। उनको रांची भेजने की यह बात कह रहे हैं। इनका खुद का जो उम्र है उसमें इनको अब राजनीति से सन्यास लेते हुए मुजफ्फरपुर की जनता से माफी मांग लेनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.