मुजफ्फरपुर : बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 121 वीं जयंती मनाई

मुजफ्फरपुर : रेल परिवार की ओर से ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन शाखा मुजफ्फरपुर के प्रांगण में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 121 वीं जयंती समारोह मनाई गई और एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार से पहले मुजफ्फरपुर जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर रेलकर्मी ने अपना हुंकार भरते हुए जुलूस निकाला। भारतीय संविधान एवं वर्तमान परिस्थिति दूसरा सब्जेक्ट था।

निजीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम एक अभिशाप। इस पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम एवं पूर्व मंत्री अर्जुन राय जी ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल कुमार साहनी विधायक मौजूद रहे। वहीं कांटी विधायक इसराइल मंसूरी, गायघाट विधायक निरंजन राय, राजद अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता, राजद नेता सुधीर कुमार यादव,

पूर्व विधायक केदार प्रसाद, शाहिद, इकबाल, मुन्ना, रेलवे की ओर से स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार, भरत कुमार शशि, रंजन कुमार, महेश राय व धीरेंद्र कुमार विराना ने अपने विचार रखें।

मंच की अध्यक्षता व मंच का संचालन स्टेशन अधीक्षक संजय प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलकर्मी के साथ-साथ कार्यक्रम व्यवस्थापक नवीन पासवान, पिंटू कुमार, रवि कुमार चौधरी व बबलू चौधरी आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading