मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक पर आटो किराया वि’वाद को लेकर चर्च रोड इलाके के पप्पू पासवान के साथ हुई मा’रपीट मामले में पुलिस ने छा’पेमारी कर दो आ’रोपितों को गि’रफ्तार किया है। इनकी पहचान बेला धीरनपट्टी के मो. जावेद उर्फ राहुल और मो. वसीर उर्फ बाबर के रूप में हुई है। दोनों की गतिविधि पहले से ही सं’दिग्ध रही है। पूर्व में भी कई बार मा’रपीट कर चुका है।
मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि घायल के बयान पर प्रा’थमिकी दर्ज कर दो आ’रोपितों को गि’रफ्तार किया गया है। पूछताछ चल रही है।
बता दें कि रविवार को चर्च रोड इलाके के पप्पू पासवान किराए पर आटो लेने पानी टंकी चौक पर आए थे। एक आटो चालक से सात सौ रुपये में बात हुई। इसी बीच दूसरा आटो चालक वहां आ पहुंचा और वह पांच सौ रुपये में जाने को तैयार हो गया।
पहले वाले आटो चालक ने द’बंगई दिखाते हुए कहा कि हम नहीं जाएंगे तो दूसरे को नहीं जाने देंगे। इसको लेकर वि’वाद बढ़ गया। पहले वाले आटो चालक ने काल कर बेला व चकबासू इलाके से कई लड़कों को बुला लिया और भाड़ा करने वाले पप्पू की जमकर पि’टाई कर दी। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले।
जानकारी पर चर्च रोड इलाके से पप्पू के समर्थन में दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष लाठी-डंडे के साथ आ गए। सभी मा’रपीट करने वाले को खोजने लगे, लेकिन तब तक सभी वहां से भाग निकले थे। सूचना के बाद पुलिस ने रात भर छा’पेमारी कर दोनों को गि’रफ्तार किया।
