स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यो का श्रम विभाग टीम लेगी जायजा, सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने पर होगी कार्रवाई….

मुजफ्फरपुर। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे सीवरेज लाइन निर्माण के दौरान मजदूर की मौ’त को श्रम विभाग ने गं’भीरता से लिया है। निर्माण कार्य में सु’रक्षा का जायजा आज से श्रम विभाग की टीम लेगी। सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने पर का’र्रवाई भी होगी।

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सु’रक्षा के इंतजाम का जायजा लिया जाएगा। सु’रक्षा को नजरअंदाज करने का मामला सामने आने पर काम रो’का जाएगा। श्रम अधीक्षक रणवीर रंजन ने कहा कि मंगलवार से श्रम विभाग की टीम निर्माण स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा के पहलुओं की नियमानुसार जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट, जूते, दस्ताने समेत सुरक्षा के अन्य इंतजाम किए गए हैं कि नहीं इसकी जांच होगी। वहीं ठेकेदार द्वारा लेबर लाइसेंस लिया गया या नहीं इसकी भी जांच होगी। कोई कमी पाए जाने पर संवेदक को इसे ठीक करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

उसके बाद भी हालत नहीं सुधरने पर का’र्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज का मामला सामने आने पर थाने को लिखित सूचना देकर काम बंद कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हो रहे सीवरेज लाइन के निर्माण के दौरान सिकंदरपुर में हुई मजदूर की मौ’त की सूचना श्रम विभाग को अब तक एजेंसी द्वारा नहीं दी गई है।

बताया जाता है कि मंगलवार को नियोजक श्रम विभाग को मजदूर की मौत एवं मुआवजा की जानकारी देगा। श्रम अधीक्षक रणवीर रंजन ने कहा कि घ’टना के बाद नियोजक को मजदूर की मौ’त की पूरी जानकारी एवं मुआवजा देने की पूरी जानकारी देनी है। ऐसा नहीं करने पर विभाग नियमानुसार का’र्रवाई करता है। मृ’तक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading