PATNA : एयरपोर्ट पर अब नहीं मिलेगी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को वीआईपी सुविधा

पटना. भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अब एयरपोर्ट पर वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी। उनकी गाड़ी अब सीधे विमान के करीब तक नहीं जा सकेगी। साथ ही सुरक्षा जांच में मिली छूट भी खत्म कर दी गई है। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पत्र जारी किया है।
अब आम आदमी
शत्रुघ्न को स्वास्थ्य के आधार पर यह सुविधा मिली हुई थी। माना जा रहा है कि यह सुविधा एक निश्चित समय के लिए दी जाती है, जिसे समय-समय पर रिन्यूवल किया जाता है। उनकी इस सुविधा को रिन्यूवल नहीं किया गया है। अब वह आम आदमी की तरह एयरपोर्ट पर इंट्री करेंगे। उन्हें मिली इस सुविधा की समय अवधि जून में ही खत्म हो गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं मिलने के बाद विभिन्न एयरपोर्ट को पत्र लिखा है।

पटना एयरपोर्ट पर बिहार सहित सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को वीआईपी सुविधा मिली हुई है। इनके अलावा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को यह सुविधा मिली हुई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा बेबाक बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने से भी परहेज नहीं करते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading