BODHGAYA : दलाई लामा से मिले नितीश कुमार, गए महाबोधि मंदिर

बोधगया. दलाई लामा जी का कार्यक्रम यहां चल रहा था। मुझे सूचना मिली कि थकान के कारण दलाई लामा को एक दिन टीचिंग रोककर विश्राम करना पड़ा। सूचना मिलते ही मुझे इच्छा हुई और मैं उनसे मिलने आ गया। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को महाबोधि मंदिर का दर्शन करने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि मैं अनेक बार उनसे मिला हूं। यहां तक कि मैं उनसे धर्मशाला जाकर भी मिला। उन्होंने दलाई लामा से बातचीत की चर्चा करते हुए कहा कि उनसे नालंदा परम्परा पर भी कुछ देर की बातें हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की शाम दलाई लामा से उनके आवासन स्थल पर जाकर मुलाकात की। आधे घंटे की मुलाकात के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

महाबोधि मंदिर पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह जाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पूजा- अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी भंते चालिंदा एवं दीनानाथ भंते ने सीएम को पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सीएम ने वृक्ष की छांव में ध्यान के पश्चात भगवान बुद्ध को नमन किया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंचे वहां मौजूद पर्यटकों ने उनका स्वागत तालियों से किया, जबकि नीतीश कुमार ने उनका अभिनंदन हाथ जोड़कर स्वीकार किया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, विशेष सचिव अनुपम कुमार, मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विनय कुमार, गया के डीएम अभिषेक कुमार, एसएसपी राजीव मिश्रा, बीटीएमसी सचिव एन दोरजे, बीटीएमसी सदस्य अरविंद सिंह
सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Shrinkhla Priyadashini

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading