GURUGRAM : कार चालक ने की थी पुलिसवाले को कुचलने की कोशिश

गुड़गांव. यहां सिग्नल तोड़कर भागने के चक्कर में एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। बचने के लिए पुलिसकर्मी कार के बोनट पर चढ़ गया। चालक ने कार को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इसके बाद कुछ दूरी पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घटना सोमवार की है।
यहां के सिद्धेश्वर चौक पर सिग्नल तोड़कर कार चालक ट्रैफिक के बीच घुस गया तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और साइड से भगाने लगा। कार चालक ने एकाएक कार की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी बोनट पर चढ़ गया। यह पूरी घटना चौराहे पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

गुड़गांव में इससे पहले भी 19 दिसंबर को ट्रैफिक सिपाहियों को कुचलने की कोशिश की गई थी। इसमें भी बोनट पर चढ़कर पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कार को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.