भोजपुर। भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान मंच के टू’ट जाने से भ’गदड़ मच गई। मामला भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना अंतर्गत तेलाढ़ गांव का है। गांव में एक मांगलिक समारोह के मौके पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के ध्वस्त हो जाने से भ’गदड़ मच गई। इस घ’टना में मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चो’टें आई हैं। घ’टना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम वहीं रोक दिया गया। तेलाढ़ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह में चर्चित भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था।

खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे। कार्यक्रम रात नौ बजे शुरू हो गया था। मंच पर 20-25 कलाकारों के अलावे उनके सहयोगी, गांव के कुछ युवक व सुरक्षा में लगे बाउंसर मौजूद थे।
खेसारी लाल व शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने सूचना के बाद भीड बढ़ती जा रही थी। तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया, जिससे मंच पर मौजूद कलाकारों सहित अन्य लोग नीचे गिर पड़े। इस दौरान मंच पर लगी लाइट गु’ल हो गई, जिससे भ’गदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भा’गने लगे।
भ’गदड़ के क्रम में बहुत से लोग गि’रकर चो’टिल हो गए, वही कई लोगों के मोबाइल फोन गि’र गए तो बहुत से लोगों की जेब से पैसे आदि गायब हो गए। खैरियत रही कि किसी को ज्यादा चो’ट नहीं आई।
बाद में किसी तरह स्थिति नियंत्रित हो पाई। घटना के बाद मची भ’गदड़ के कारण कार्यक्रम को वहीं रोक देना पड़ा जिससे लोग खेसारी लाल को सुने बगैर ही लौट गए। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।
