बिहार में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को मिलेगा चिकन और वेज बिरयानी

पटना। बिहार के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब बच्चों के बेहतर पोषण को लेकर नीतीश सरकार नई पहल करने जा रही है। आंगनबाड़ी केन्दों पर अब बच्चों को चिकन और वेज बिरयानी दिया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका बहाली के नियम में बदलाव किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से केन्द्र पर आने वाले बच्चों के पोषण को लेकर मेनू में बदलाव किया गया है। सरकार के इस फैसले से बच्चों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका के पद पर काम करने की चाहत रखने वाली महिलाओं को काफी फायदा होगा।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए बिहार सरकार खास तरह के खाने का इंतजाम करने वाली है। सरकार चाहती है कि बच्चों का पोषण सही ढंग से हो पाए इसके लिए अब मेनू में चिकन और वेज बिरयानी को शामिल किया गया है।

बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में यह जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी केन्दों पर बतौर सेविका की बहाल में बड़ा बदलाव किया जाएगा। अब सेविका की बहाली में मेधा सूची का ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के सही पालन करने वाली महिलाओं को तरजीह दिया जाएगा।

सेविका बहाली में अब सीधी नियुक्ति की जाएगी। इसमें किसी तरह की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। मंत्री ने बताया कि आम सभा लगाकर आंगनबाड़ी सेविका की बहाली को लेकर कई तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिसके बाद चयन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई संसोधन किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम नीतीश के मुख्यमंत्री जनता के दरबार कार्यक्रम में आंगबाड़ी सेविका बहाली को लेकर कई शिकायते आईं थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इस मामले की देखन के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्होंने बहाली प्रक्रिया में भी संसोधन का बात कही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.