सामूहिक दु’ष्कर्म व ह’त्या मामले में आ’रोपित को रिमांड पर लेने को विशेष कोर्ट में नई अर्जी

मुजफ्फरपुर। जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या के मामले के आ’रोपित मो.वसीम खान को 48 घंटे की रिमांड पर लेने को लेकर पुलिस ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की है।

वह चार मई से न्यायिक हिरासत में जे’ल में बंद है। पुलिस उसकी मोबाइल का फोरेंसिक जांच कराना व पूछताछ करना चाह रही है। नई अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश सु’रक्षित रखा है।

जैतपुर ओपी अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि पहले दस मई को एक अर्जी दाखिल की गई थी। यह खारिज होने के बाद नई अर्जी दाखिल की गई है।

जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया इंटर की छात्रा 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के पीछे पानी पीने गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई।

 

अगले दिन गांव के चौर में वह बेहोशी की अवस्था में मिली। उसके पास ही मो.वसीम भी बेहोश मिला था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान किशोरी की मौ’त होने पर पिता ने प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मो.वसीम, मो.उमर खान, मो.शबीर खान व शाहिद उर्फ लड्डू को नामजद व चार अज्ञात को आ’रोपित बनाया था। सभी पर पुत्री का अ’पहरण कर सामूहिक दु’ष्कर्म का आ’रोप लगाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.