केंद्रीय गृह मंत्रालय पहुंचा कबीर मठ की जमीन पर कब्जा का मामला, क्या हैं मामला? जानें…

मुजफ्फरपुर। शहर के ब्रह्मपुरा स्थित कबीर मठ की जमीन पर कब्जे का मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय पहुंच गया है। न्यासधारी महंत ब्रजेशमुनि महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मठ की जमीन शिवहर की भाजपा सांसद रमा देवी के कब्जे से मुक्त कराने का आग्रह किया है।

साथ ही उन्होंने अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी। इसके आलोक में राज्य के गृह विभाग, विशेष शाखा ने डीएम से इसकी रिपोर्ट तलब की है। मालूम हो कि सांसद पर मठ की जमीन का फर्जी तरीके से कब्जा करने के मामले में कार्रवाई को लेकर पिछले छह वर्षो से बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से पत्र लिखा जा रहा है।

न्यास पर्षद का दावा है कि यह जमीन मठ की है। यहां संत कबीर हर्ट हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाना है। इसका शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार एवं न्यास पर्षद के तत्कालीन प्रशासक आचार्य किशोर कुणाल ने किया था। जमीन पर कब्जे के कारण यहां अस्पताल का निर्माण शुरू नहीं हो सका।

 

महंत ने गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने सांसद से जमीन खाली करने का आग्रह किया था। इसके बदले उन्होंने जा’न से म’रवाने की ध’मकी दी । महंत ने कहा कि दो संत राम चरित्र दास और त्रिपुरारी दास की अ’परहण बाद ह’त्या पूर्व में कर दी गई है।

ब्रह्मपुरा थाना में यह मामला दर्ज है । इसे देखते हुए अस्पताल निर्माण के लिए जमीन से क’ब्जा ह’टवाते हुए सांसद पर विधि सम्मत का’र्रवाई की जाए। इस मामले में सांसद के निजी सचिव अनिभूषण ने कहा कि मामले अब धार्मिक न्यास ट्रिब्यूनल में चल रहा है। इसमें कई तारीख पर सुनवाई भी हो चुकी है। ऐसे में इस मामले में जांच का कोई औ’चित्य नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.