रेलवे पुल पर जीजा-साली ले रहे थे सेल्फी और पीछे से आ गई ट्रेन, क्या दोनों…

बगहा। जीजा-साली को कुछ वक्त साथ गुजारने को मिला तो उन्होंने इसको यादगार बनाने की सोची। कैमरे में इस पल को कैद करने के लिए सेल्फी लेने लगे। रास्ते से एक साथ गुजर रहे जीजा और उसकी साली ने बाइक साइड में खड़ी कर रेलपुल के ट्रैक पर जा पहुंचे। दोनों ने सेल्फी तो क्लिक कर ली, मगर एक-दूसरे में इतने खो गए कि उन्हें पीछे से आ रही ट्रेन का ख्याल ही नहीं रहा। समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाए। इसमें अपने पूरे रफ्तार में आ रही ट्रेन से युवक मौ’त का शिकार हो गया। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलपुल पर गुरुवार को सेल्फी लेने के दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गई।

मृ’तक की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के जटहां बाजार निवासी तसलीम सिद्दकी के रूप में की गई। सालिकपुर चौकी की पुलिस ने मृ’तक के स्वजन को सूचना देते हुए श’व को पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि जटहां थानाक्षेत्र के हिरनही निवासी त’सलीम गुरुवार की दोपहर बाइक से अपनी साली के साथ पनियहवा पुल घूमने आया था। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर जीजा और साली रेल पुल ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। इसी बीच पनियहवा की ओर से सत्याग्रह एक्सप्रेस आती दिखाई पड़ी।

 

दोनों रेलवे ट्रैक से बाहर निकले का प्रयास कर रहे थे तभी त’सलीम ट्रेन की च’पेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। जबकि साली ने पुल से नीचे ल’टककर अपनी जा’न बचाई। राहगीरों ने इसकी सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी को दी। सालिकपुर थाना के एसआई राजेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि श’व कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घ’टना की जानकारी मृ’तक के स्वजन को दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.