बीपीएससी पेपर लीक मामले में पकड़ा गया साल्वर, एक जगह बैठकर हल किए थे प्रश्नपत्र

पटना : बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नौवीं गि’ रफ्तारी की है। राजधानी पटना में कदमकुआं थाना अंतर्गत नाला रोड, लंगरटोली गली से 40 वर्षीय अमित कुमार सिंह को गि’ रफ्तार किया गया है।

अमित मूल रूप से मधेपुरा के सुखासन का रहने वाला है। पेपर लीक कांड में उसकी भूमिका साल्वर के रूप में चिह्नित की गई है। ईओयू अधिकारियों के अनुसार, अमित गिरोह के मास्टरमाइंड आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव का करीबी है। बीपीएससी के प्रश्न-पत्र लीक होने से जुड़ी जानकारी इसके पास पहले से थी। वह आनंद गौरव के साथ मोबाइल से लगातार संपर्क में भी था।

ईओयू के अनुसार, अब तक की छानबीन में पता चला है कि अमित ने आनंद गौरव एवं अन्य अ’ भियुक्तों के साथ एक जगह बैठकर बीपीएससी प्रश्न-पत्र को साल्व किया था। इस साल्व प्रश्न-पत्र को नकल करने के लिए परीक्षार्थियों तक पहुंचाया जाना था। प्रश्न-पत्र लीक होने और साल्व करने के एवज में जो अवैध कमाई होनी थी, उसमें अमित का भी शेयर था।

जांच टीम के अनुसार, अमित सिंह इस तरह का खेल का माहिर खिलाड़ी है। वह विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र के लीक होने से संबंधित सूचना देकर कोचिंग संस्थाओं के छात्रों को अपने जाल में फंसाता था। उन तक परीक्षा से पहले लीक प्रश्न-पत्र और साल्व आंसर-शीट पहुंचाने का प्रलोभन देकर अवैध राशि की वसूली करता था।

ईओयू अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में लगातार छा’ पेमारी एवं का’ नूनी का’ र्रवाई जारी है। एसआइटी के द्वारा आ’ पराधिक ष’ ड्यंत्र, मनी ट्रायल एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। तकनीकी जांच के आधार पर कडिय़ां जोड़ी जा रही हैं। ष’ड्यंत्र में शामिल हर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर क’ ठोरतम का’ र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.