
SITAMARHI : प्रखंड की दर्जनों सेविका सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया, विरोध रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सोनबरसा चौक पर नारेबाजी करते हुए करीब एक घण्टे तक सड़क पर जमी रही।

परिणामस्वरूप एक घण्टे तक चौराहा के चारो तरफ आवागमन बिल्कुल ठप हो गया। साथ ही सेविका सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर उसका दहन किया। रैली व प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की अघ्यक्ष नीतू कुमारी कर रही थी।मालूम हो कि अपनी मांगों को लेकर सेविका लगातार हड़ताल पर है साथ ही लगातार आंदोलन करती आ रही है।
