सदर अस्पताल की ओटी में दो टेबल पर होगा आंख का आपरेशन

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में नेत्र ओटी में दो टेबल पर आंख का आपरेशन किया जाएगा। इसके लिए आपरेशन थियेटर चालू करने की कवायद चल रही है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा.एसपी सिंह ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) के प्रबंधन को पत्र लिखा है।

डा. सिंह  ने कहा कि ओटी में जिन सामग्री की जरूरत पड़ रही है, उसकी सूची तैयार की गई है। इसमें मुख्य रूप से स्ट्रिप, ओटी टेबल, माइक्रोस्कोप व अन्य जरूरी उपकरण शामिल है। बीएमआइसीएल प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि वह एक सप्ताह के अंदर सामान की आपूर्ति कर दे। अगले माह से जांच व इलाज शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। आपरेशन थियेटर शुरू होने के बाद मोतिया समेत आंख से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन यहां होंगे।

सदर अस्पताल में दो नेत्र रोग पदस्थापित हैं, लेकिन ओटी की सुविधा नहीं रहने से केवल सामान्य जांच ही हो पाती है। यहां आने वाले मरीज को मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार पिछले दस साल से सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का आपेरशन नहीं हो रहा है। हाल में मोतियाबिंद आपरेशन में संक्रमण के बाद मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल को बंद करा दिया गया है। इधर सदर अस्पताल में आपरेशन नहीं होने से गरीब मरीज परेशान हैं।

अंधापन निवारण के तहत मोतियाबिंद मरीज की खोज व आपरेशन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए सांसद अजय निषाद ने जिलाधिकारी से पहल कर अविलंब सदर अस्पताल में इलाज सुविधा बहाल करने की मांग की है। उनकी मांग है कि गरीबों के हित में मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल को भी चालू किया जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading