नहाने के दौरान अ’धेड़ डूबा, मौ’त:दुर्गावती डैम घूमने के बाद नहाने के क्रम में फिसला पैर, गहरे पानी में जाने के कारण गई जा’न

रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत दुर्गावती जलाशय परियोजना(डैम) में स्नान करने के दौरान मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृत व्यक्ति कैमूर जिले के बेलांव थान क्षेत्र के हुडरी गांव के रहने वाले रघुवर दुबे का 48 वर्षीय पुत्र नागेंद्र दुबे बताया जा रहा है।

घटना के बारे में परिजन प्रिंस कुमार दुबे ने बताया कि मृतक नागेंद्र दुबे रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के दुर्गावती जलाशय परियोजना (डैम) में घूमने के लिए आए थे। घूमने के बाद नागेंद्र डैम में स्नान करने लगे इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण नागेंद्र डैम के गहरे पानी में चले गए जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे इसके साथ ही चेनारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्गावती डैम से मृतक की डेडबॉडी को बाहर निकाला और अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस ने बताया कि अन्त्यपरीक्षण होने के बाद मृतक की डेडबॉडी परिजनो को सौंप दी जाएगी।

वहीं नागेंद्र की मौत के बाद उनके पिता रघुवर दुबे सहित पुरे परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते चलें कि दुर्गावती डैम एक पर्यटन स्थल के रूप में अवस्थित है जहाँ घूमने और डैम में स्नान करने के लिए दूरदराज से सैलानी आया करते हैं। डैम में अथाह गहरे पानी होने के कारण आये दिन नहाने के दौरान कई दुर्घटनाएं गठित होते रहती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading