बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए बुलाया, रे’प किया, भाग गया:बेतिया में कॉल कर के बोला- शादी करेंगे आओ; गन्ने के खेत में दु’ष्कर्म

बेतिया में 19 साल की लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने कॉल कर के शादी करने के लिए बुलाया। लड़की बी घरवालों को बिना बताए निकल पड़ी। वहां जाने के बाद बॉयफ्रेंड विवेक पासवान (20) उसे गन्ने के खेत में ले गया। उसके साथ रेप किया। और वहां से भाग निकला। लड़की घर पहुंची और परिवार को सारी बातें बताई। जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित लड़की ने मामले में एक आवेदन नरकटियागंज शिकारपुर थाने में दिया है। इसमें हरपुर गांव निवासी विवेक पासवान पिता उमेश पासवान समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। शिकारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म एवं यौन शोषण का है। लड़की को बयान के बाद वह मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जाएगा।

गांव के पास बगीचे में बुलाया
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि विवेक ने फोन कर के उसके घर के पास एक बगीचे में बुलाया। जब वह बगीचे में गई तो उसको बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया और पास के गन्ने की खेत में ले गया। गन्ने की खेत में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर वह उसका मुंह दाब कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और सारी बात अपने परिजनों को बताई है। परिजन जब पीड़ित लड़की को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी तथा उसके परिवार के लोग मारपीट कर घर से भगा दिया।

प्रेमी का फोन आने पर घर के लोगों को बिना बताए शादी के लिए पहुंची थी लड़की
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच विवेक शादी का झांसा देकर दो बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिया था। इस बात को वह अपने घरवालों से छुपा लिया था। इधर कुछ दिन पहले जब वह शादी का दबाव बनाई तो वह टाल मटोल कर दिया। सोमवार की संध्या अचानक शादी करने की बात कह फोन किया तो वह घर के लोगों को बिना बताएं पहुंची थी।

पीड़ित के परिजन लड़के के घर पहुंचे तो गाली-गलौज और मारपीट कर भगाया
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार की देर संध्या उसकी पुत्री की मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। जिसके बाद वह घर वालों को बिना बताए घर से निकल गई। रात होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिली सुबह 4 बजे वह रोते हुए आई और परिजनों को बताया कि विवेक ने उसको शादी का झांसा देकर गन्ने की खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

इस बात पर जब लड़की के परिजन विवेक के घर पहुंचे तो विवेक और उसके घर वालों उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर भगा दिए। जिसके बाद वे लोग इंसाफ के लिए थाने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading