तेज प्रताप अचानक पहुंचे लालू यादव के गांव, कहा- फुलवरिया स्टेशन का इतिहास मिटाना चाहती है सरकार

 पटना। बिहार में जातिगत जनगणना और राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर तेज है। इसी बीच अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से आज शाम पटना आ रहे हैं। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आने की भी खबर है।

इस बीच तेज प्रताप यादव अचानक से लालू यादव के गांव फुलवरिया पहुंच गए। फुलवरिया स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि साजिश की तहत मेरे पिता द्वार बनाए गए इस स्टेशन का नाम-ओ-निशान मिटाने की कोशिश हो रही है।

राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और राजद से हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव बुधवार की सुबह अचानक लालू यादव के गांव फुलवरिया पहुंच गए। तेज प्रताप यादव सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज से फुलवरिया स्टेशन से लाइव आए।

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने बताया कि जब उनके पिता रेल मंत्री थे तो फुलवरिया स्टेशन का निर्माण कराया था। लेकिन आज इस स्टेशन का हाल बुरा है। उन्होंने स्टेशन पर पड़ी गंदगी और बंद टिकट काउंटर को दिखाया।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि इस स्टेशन से केवल एक ट्रेन का परिचालन होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार साजिश के तहत इस स्टेशन का नाम-नो-निशान मिटाना चाहती है। लेकिन युवाओं के रहते ऐसा नहीं होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.