पटना। बिहार की राजधानी पटना में अब पुलिस वाले भी दुकानदारों से रं’गदारी मांगने लगे हैं। जक्कनपुर थानांतर्गत करबिगहिया इलाके में एक होटल संचालक से एक लाख रुपये रं’गदारी मांगने वाला स’रगना पटना जिला बल का सिपाही निकला है। उसकी पहचान ऋषिकेश तिवारी के रूप में हुई है।
बड़ी बात है कि छा’पेमारी दल जब उसे गि’रफ्तार करने घर पहुंचा तो उसने पुलिसकर्मियों पर ही पि’स्तौल ता’न दी। एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ऋषिकेश को स’स्पेंड कर दिया गया है। उसके खि’लाफ विभागीय का’र्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
बताया जाता है कि 21 मई को ऋषिकेश तिवारी दो गुर्गो के साथ करबिगहिया स्थित श्रीओम साईं होटल पहुंचा था और उसने संचालक रंजय सिंह से रंगदारी स्वरूप एक लाख रुपयों की मांग की थी। इस बीच रंजय के स्वजनों ने जक्कनपुर थानाध्यक्ष को काल कर दी। थानाध्यक्ष के नंबर से जब रंजय को काल की गई तो आ’रोपित मोबाइल छीनकर फ’रार हो गए।
इस घ’टना के बाद पुलिस ने होटल के आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें सिपाही ऋषिकेश तिवारी दो गु’र्गो के साथ दिखा। इसके बाद मंगलवार की देर शाम पुलिस ने सिपाही के बुद्धा कालोनी थानांतर्गत मंदिरी स्थित किराए के घर पर छापेमारी की।
पुलिस बल को देखकर ऋषिकेश सामने तो आया, मगर उसे लगा कि अब उसकी गि’रफ्तारी होगी तो उसने सरकारी पि’स्टल निकालकर दारोगा समेत अन्य सिपाहियों पर ता’न दी। वे उसे समझाते रह गए, लेकिन वह दीवार फां’द कर भाग निकला। बुद्धा कालोनी थाने में उसके वि’रुद्ध एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।
