पटना : बिहार लोक सेवा आयोग ने उच्च माध्यमिक स्कूलों में 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) 31 मई को ही लेगा। समय 12 बजे से 2 बजे होगा।
इस बहाली को लेकर कहा गया है कि हाईकोर्ट में दायर अपील से परीक्षा व परीक्षाफल प्रभावित नहीं होगा।
बता दें कि पटना हाईकोर्ट में दायर विभिन्न संबंधित याचिकाओं के बाद इसकी आशंका तेज हो गई थी कि कहीं परीक्षा की तिथि बदल तो नहीं दी जाएगी।
लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति और बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नियमावली 2021 के विरुद्ध हाईकोर्ट में दर्ज याचिकाओं पर कोर्ट का अंतिम फैसला लागू होगा।

