सेंट जेवियर्स के हॉस्टल में मासूम की मौ’त:लोहे के बेड में दौड़ा करंट; दोस्तों ने कहा मत छूना, छूते ही गिर पड़ा

मुंगेर के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाले LKG के छात्र रणवीर की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। वो स्कूल के ही हॉस्टल में अपने छोटे भाई के रहकर पढ़ाई कर रहा था।

साथ पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि हॉस्टल के अंदर लोहे के बेड से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल राधेश सिंह का कहना है कि बच्चे को चमकी बीमारी थी और उसे दर्द हुआ। हम लोगों से नेशनल हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बुधवार सुबह की है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि आज सुबह हम लोग जब उठे तो हॉस्टल के बाथरूम से बेड पर आ रहे थे। कुछ बच्चे बेड से उतरकर आ रहे थे। वो कहने लगे की बेड में करंट आ रहा है।छूना नहीं। मेरे भाई ने जैसे ही बेड को छुआ वो वहीं गिर गया।

मृतक छात्र की बड़ी मां ने बताया कि मेरे बच्चे की करंट लगने से मौत हुई है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने फोन कर सूचना दी कि बच्चे की तबीयत खराब है। हम यहां आए तो पता चला बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां उसकी मौत हो गई है। इधर, जब हम होस्टल के बेड के पास गए और बेड को छुआ तो लोहे के बने बेड में करंट आ रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि एसी का तार बेड में सट गया था। इसके कारण हमारे बच्चे की मौत हुई है। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसी के खुले तार को पहले ठीक क्यों नहीं किया गया।

थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि बच्चे को चमकी बीमारी थी और उसे दर्द हुआ। हम लोगों से नेशनल हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। करंट लगने की बात से उन्होंने इनकार किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading