बच्चा चो’री के आ’रोप में पकड़ाया, ज’मकर हुई पि’टाई:आंगनबाड़ी केंद्र से 4 साल की बच्ची को ले जा रहा था, लोगों ने रं’गेहाथ प’कड़ा

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से बुधवार को एक बच्ची को चुरा कर भागते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस अब चोर से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए चोर की पहचान मंटू कुमार पटेल के रूप में की गई है। वह कोचस थाना के शाहमलखैरा गांव के स्वर्गीय कपिलमुनी सिंह का बेटा बताया जाता है।

 

बताते हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर खेल रही बच्ची को गोद में उठाकर भाग रहा था, तभी ग्रामीणों देख लिया। बच्ची गांव के रंजीत कुमार की 4 वर्षीय बेटी रोमा कुमार थी, जिसे अपहृत होने से ग्रामीणों ने बचा लिया।

जुटे गांव वालों ने चोर को पीटना शुरू किया, तब तक किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुजिस ने चोर को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की और फिर थाने ले गई।

हाल में सजा काट कर लौटा है मंटू

करगहर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर के विषय में जानकारी ली जा रही हैं। बताते हैं कि वह नशेड़ी है और पूर्व में जेल जा चुका है। हाल ही में वो जेल से बाहर आया है। अपने गांव में उसने पटीदारी में कुछ दिन पहले चोरी की है, जिसकी शिकायत कोचस थाना में दर्ज की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading