सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, बरामद किया गया 15 लड़के और लड़कियों को, जानें पूरा मामला…

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मामला गया-दाऊदनगर रोड के एक होटल से जुड़ा है। बुधवार को 8 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा गया है। घ’टना के बाद से दाऊदनगर में ह’ड़कंप मचा हुआ है। बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का धं’धा चल रहा।

सूचना के फौरन बाद भारी संख्या में दाऊदनगर पुलिस वर्मा इन होटल में पहुंची और छा’पेमारी शुरू की। पुलिस के होटल में पहुंचते ही होटल कर्मी व उक्त धं’धे में शामिल लड़के लड़कियों में ह’ड़कंप मच गई।

सभी इधर-उधर भा’गने लगे। लेकिन पुलिस होटल को चारों तरफ से घेरकर होटल खंगालना शुरू की। इस दौरान 15 लड़के लड़कियों को पकड़ा गया। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी में दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज व थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस जवान शामिल रहे। बताते चलें कि बुक होटल में कई दिनों से इस तरह का व्यापार चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को नहीं थी।

बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी की और 15 लड़के लड़कियों को बरामद किया। जिन्हे दाउदनगर थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को बुलाया जा रहा है। दाउदनगर में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.