3 बच्चों का बाप युवती संग फ’रार:पुलिस ने छा’पेमारी कर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को प’कड़ा, पू’छताछ

गोपालगंज में यादोंपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी एक युवक को 2 साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर प्रेमी युगल एक माह पहले घर से फरार हो गए।

इधर, लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर युवक को आरोपी बनाते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी। मंगलवार को प्रेमी युगल को सिधवलिया से बरामद किया है।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि यादोपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी हदीस मियां के बेटा मनान अंसारी अपने पड़ोस के गांव के निवासी एक युवती से 2 साल पूर्व पड़ोस के गांव में अक्सर आता जाता था इसी बीच दोनों के बीच प्रेम सम्बंध हो गए।

प्रेमी युवक शादीशुदा है और 3 बच्चों के बाप है। युवती यह जानते हुए की युवक तीन बच्चों के बाप है बावजूद उससे वह प्यार कर बैठी और उसी को अपना पति मानने लगी। हलांकि अभी तक दोनों ने शादी नही रचाई है बावजूद दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे।

प्रेमी युवक ने बताया कि एक माह पहले दोनों घर से फरार होकर नाशिक चले गए लेकिन एक व्यक्ति ने समझौता कराने के लिए बुलाया तभी ससुराल वाले द्वारा पकड़ कर पिटाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दोनों प्रेमी युवक को अपने हिरासत में लेकर जांच में जुट कर पूछताछ कर रही है। प्रेमी युवक नैर बताया कि उसकी पत्नी से हमेशा विवाद होता था। इसलिए उसे छोड़ कर दूसरी शादी करूंगा। प्रेमी युवक ने बताया कि अब चाहे जो हो जाये एक दूसरे से ही शादी करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading