दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डू’बा:परिजनों को बिन बताये घर से 2 किलोमिटर दूर गया था नहाने, खेलते समय ग’हरे पानी मे चला गया

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर एक किशोर की डूबने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। बताया गया कि बिना परिजनों से बताये युवक घर से लगभग दो किलोमीटर दूर गंगा घाट पर दोस्तों के साथ नहाने चला आया था।

सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई गोताखोर की व्यवस्था नही हो पाई। जिसपर स्थानीय लोग जो तैरने में निपुण थे उनलोगों द्वारा दो घण्टे के प्रयास से किशोर के शव को नदी से निकालने में सफलता मिल पाई।

बताया गया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलहचकिया निवासी विक्की कुमार 16 वर्ष पिता रामधन चौधरी बुधवार की सुबह स्नान करते वक्त डूब गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि किशोर अपने कुछ दोस्तों के साथ बिना बताए चला गया था, लेकिन दोपहर में सूचना मिली कि विक्की गंगा नदी में डूब गया है।

गंगा नदी के आसपास के लोगो द्वारा बताया गया कि सभी पानी में नहाने के दौरान धर पकड़ खेल रहे थे।तभी उसी में अचानक विक्की गहरे पानी मे चला गया।जिसके बाद सभी दोस्त डूब गया बचाइए कह कर चिल्लाना शुरू किए ।स्थानीय लोग दौड़ कर घाट पर पहुंचते तब तक किशोर डूब गया था।

मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना जहां हुई है। वह इलाका नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जबकि किशोर का गांव मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है। इसकी वजह से लोगों को घंटो इंतजार करन पड़ा।

ग्रामीणों से मिली जनकारी के अनुसार डूबने वाला किशोर 3 भाई में मझला है। बुधवार की दोपहर कुछ दोस्तों के साथ गंगा किनारे पहुंच नहाने लगा। तभी नहाते नहाते गहरे पानी मे चला गया।स्थानीय लोगो द्वारा बच्चों के आवाज देने पर मौके पर पहुंच गये।जिसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई।जिसपर SDO धीरेन्द्र मिश्र जायजा लेने भी गए। लेकिन, शव निकालने कोई नहीं पहुंचा। देर दोपहर स्थानीय गोताखोरो द्वारा गंगा के तलहटी से शव को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.