किशोरी से गैं’गरेप, पुलिस ने कराया स’मझौता:आरोपियों ने मुंह में क’पड़ा डा’लकर घर से अगवा किया, पुलिस ने कहा-हमें आवेदन ही नहीं मिला

दरभंगा में अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी को अगवा कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना 13 मई की रात में हुई। पीड़िता के परिजनों ने उसे 14 मई को गांव के ही एक घर से बरामद किया।

साथ ही एक आरोपी को भी दबोच लिया। मगर न तो अशोक पेपर मिल थाना ने FIR दर्ज की और न ही पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। दोनों के अभिभावकों को बुलाकर कहा गया कि स्थानीय स्तर पर फैसला करा लें और आरोपी को थाने से छोड़ दिया।

मामले में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को स्वजनों ने ही बरामद किया था। किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। इधर, पीड़िता की मां ने बुधवार को देर शाम एसपी अवकाश कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस एक्शन में आई और घटना के 12 दिन बाद महिला थाना में FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया। इस मामले में गांव के ही दशरथ सहनी, ओम सहनी और धर्मेंद्र सहनी पर गैंगरेप का आरोप लगा है।

क्या है घटनाक्रम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 मई को पड़ोस में शादी थी। घर के सभी लोग शादी में गए थे। घर पर भाई और बहनों के साथ सो रही थी। रात 11 बजे दशरथ सहनी किशोरी को मुंह में कपड़ा डालकर उठाकर ले गया। बाहर में ओम सहनी और धर्मेंद्र सहनी मौजूद थे। तीनों ने पास में खड़े टेंपो में रख दिया।

इसके बाद आरोपी उसे बांध के पास ले गए। जहां दशरथ सहनी, ओम सहनी और धर्मेंद्र सहनी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आंख पर पट्टी बांधकर और मुंह में कपड़ा लगाकर उसे एक घर में रखा गया। घटना के अगले दिन परिजनों ने उसे उसी घर से बरामद किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading