सहरसा : अचानक गिरी स्कूल की छत, बाल-बाल बचे बच्चे; दो छात्राओं को आईं मामूली चो’टें

सहरसा जिले के नोहट्टा में गुरुवार सुबह प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित राजनपुर कर्णपुर मुख्य मार्ग में बने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का छज्जा गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया।

स्कूल में प्रार्थना होने के कारण विद्यालय के बच्चे कक्षा से बाहर थे। इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। अगर बच्चे कमरे में रहते तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। प्रार्थना के समय वर्ग 3 और 6 के क्लास रूम के छज्जा भरभरा कर गिर गया।

हादसे में कक्षा 6 की छात्रा नेहा कुमारी और अन्नू कुमारी मामूली रूप से चोटिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा शुरू होने से पहले प्रार्थना हो रही थी।

जिसके कारण विद्यालय के सभी बच्चे प्रार्थना में शामिल थे। उसी समय विद्यालय के पश्चिमी दिशा में स्थित भवन का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जबकि उक्त स्थल पर कुछ समय पूर्व बड़ी संख्या में बच्चे चहलकदमी कर रहे थे।

यदि उस वक्त छज्जा गिरता तो बड़ी संख्या में बच्चे जख्मी हो सकते थे। कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। जहां करीब 500 बच्चे नामांकित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading