कैमूर से ना’बालिग को अगवा कर रांची में रे’प:स्कूल से उठाकर ले गया, 2 दिन बाद आई घर; पुलिस ने आ’रोपी को किया अरेस्ट

कैमूर में ना’बालिग छात्रा के अ’पहरण के बाद रे’प करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दु’ष्कर्म के आ’रोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा बीते 23 मई को स्कूल में फॉर्म भरने के लिए अपने दादा के साथ पहुंची थी।

स्कूल से उठाकर ले गया, 2 दिन बाद आई घर; पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट |  Took it away from school, came home after 2 days; Police arrested the  accused - Dainik Bhaskar

इसी दौरान किसी काम के सिलसिले में छात्रा के दादा चांद बाजार में चले गए। ऐसे में छात्रा स्कूल से फार्म भरने के लिए जैसे ही चांद बाजार आ रही थी कि बीच रास्ते में चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी रामबचन राम का पुत्र रामनिवास राम छात्रा को ऑटो में जबरन बिठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया।

रामनिवास राम छात्रा को अगवा कर सीधे रांची निकल गया जहां उसके साथ जबरन मुंह काला किया। किसी तरह नाबालिग छात्रा गुरुवार को रांची से अपने गांव पहुंची तो डरी-सहमी छात्रा पूरी घटना से अपने परिवार वालों को अवगत कराई। ऐसी स्थिति में पीड़ित छात्रा के परिवार वाले महिला थाना भभुआ पहुंच लिखित तौर पर पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मामले को देखकर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी रामनिवास राम को गुरुवार की देर शाम भभुआ चौक से गिरफ्तार कर ली। महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया है। साथ ही 164 के तहत छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading