PATNA : बिहार सरकार ने दिया 51 IAS अधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ

PATNA : बिहार के 51 IAS अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद सचिव स्तर में प्रोन्नति का लाभ दिया गया है। ये सभी अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत होकर आइएएस बने थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है। इस आधार पर इन सभी अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। लाभ पाने वालों में धीरेन्द्र मोहन झा, अनिल कुमार वर्मा , लक्ष्मेश्वर झा, रामबाबू सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह , धर्मेश्वर ठाकुर, विजय कुमार सिंह, राघवेन्द्र झा, रामरुप सिंह सहित कुल 51 रिटायर अधिकारी शामिल हैं।





Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.