शादी तो तुमसे ही करूंगा बोलकर ठ’गने वाला अरेस्ट:एक महिला का फ्लैट बिकवा दिया, दूसरी के नाम पर लोन लिया, करोड़ों लेकर था फरार

हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने तलाकशुदा महिलाओं को शादी के सपने दिखा कर ठगने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधेड़ महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी संपत्ति पर हाथ साफ कर देता था। एक पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस लंबे समय से 48 साल के आरोपी अर्जुन देव की तलाश कर रही थी।

शादी का झांसा देकर रेप किया और फ्लैट बेच कर भाग गया

आरोपी के खिलाफ पहला मुकदमा 2017 में फरीदाबाद की रहने वाली 45 साल की महिला ने दर्ज कराया था। महिला का कहना था आरोपी अर्जुन देव उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। फिर एक दिन उसका फ्लैट बेच कर सारे रुपए लेकर फरार हो गया। फ्लैट की कीमत 70 लाख रुपए थी।

दूसरी पीड़िता आई सामने, नाम पर लोन लेकर भागा था

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दूसरी पीड़िता भी सामने आई है। उसने आरोप लगाया कि अर्जुन देव ने उसे भी शादी के नाम पर धोखा दिया है। आरोपी ने महिला के नाम पर लोन लेकर फ्लैट खरीदा और फिर शादी से इनकार कर गायब हो गया।

सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था, नोएडा में पकड़ा गया

आरोपी अर्जुन देव मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बीते कई सालों से अपनी ठिकाना लगातार बदल रहा था। लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

दो शादियां कीं, दोनों बीवियों से तलाक लिया था

पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पहले ही उसकी दो शादियां हो चुकी हैं। हालांकि उसने अपनी दोनों पत्नियों से बाद में तलाक ले लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.