मनचले को युवती ने जड़ा थप्‍पड़ तो झल्‍लाए युवक ने कर दी पिटाई

पटना  परसा बाजार थाना के हॉल्ट पर ट्रेन से उतरकर स्‍वजनों के साथ घर जा रही युवती से सरेआम एक युवक ने बदसलूकी की। उसका हाथ पकड़ अपने साथ चलने को कहा। उसकी इस हरकत से गुस्‍सायी लड़की ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज युवक ने लड़की को पीटकर जख्‍मी कर दिया।

संयोग से उसी समय परसा थानाध्‍यक्ष गश्‍ती कर लौट रहे थे। उनकी नजर पड़ी तो उन्‍होंने युवक को दबोच लिया। युवती का बयान दर्ज कर उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। उपचार के बाद युवती घर चली गई।

घटना के बारे में परसा बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की दोपहर एक युवती अपने परिवार के सदस्‍यों के साथ परसा स्टेशन के आगे हॉल्ट पर उतरी। पैदल ही अपने घर जाने लगी। तभी महुली निवासी धंनजय कुमार युवती के आगे-पीछे करना लगा। अचानक उसने युवती का हाथ  पकड़ लिया। उसे खींचकर ले जाने लगा।

अचानक हुई इस हरकत से घबराई युवती ने धनंजय को चांटा जड़ दिया। इसके बाद धनंजय सड़क पर ही युवती की पिटाई करने लगा। चेहरे पर मारने से युवती के नाक से खून बहने लगा। तभी गश्‍त कर लौट रही पुलिस ने माजरा देखा।

पुलिस को देख युवक भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ किए जाने पर युवती ने सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.