PATNA : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को अभी जेल में ही रहना होगा, कोर्ट ने दिया झटका

पटना/बेगूसराय। बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को अभी राहत नहीं मिलनेवाली है। उन्हें अभी भी जेल में ही रहना होगा। मंजू वर्मा की जमानत याचिका को बेगूसराय के जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

बता दें कि आर्म्स एक्ट में मंजू वर्मा और उनके पति चंदेश्वर वर्मा जेल में बंद हैं। आर्म्स एक्ट में नाम आने के बाद मंजू वर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जानकारी के अनुसार पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू की जमानत अर्जी को बेगूसराय के एडीजे प्रथम पीयूष कमल दीक्षित ने खारिज कर दिया है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में मंजू वर्मा के अधिवक्ता की ओर से जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले को एडीजे प्रथम पीयूष कमल दीक्षित के कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया था।

इसी मामले पर बुधवार को सुनवाई की गई। तत्पश्चात एडीजे प्रथम ने मंजू वर्मा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इससे मंजू वर्मा की परेशानी बढ़ गई है। इससे उनके समर्थकों में निराशा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.