बिहार के रोहतास जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के तिलौथू के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि 2 कार में सीधी टक्कर हो गई। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कई जानें चली गईं। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। हादसे में घायल तीनों लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घायलों को जमुहार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चल रहा है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में 6 साल की पम्मी कुमारी तथा 5 साल का आर्यन कुमार भी शामिल हैं। पांच साल के मृतक आर्यन के पिता सुमित प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा 10 साल के रवि कुमार और मंजीत प्रजापति की भी इस सड़क हादसे में मौत हो गई।

दो कार की टक्कर में अल्टो कार सवार 5 लोगों की मौत हो चुकी है। ये लोग तिलौथू के सेवही से एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार बूढा-बूढ़ी बालू घाट के पास हादसे का शिकार हो गई। सुबह में 3 मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। बाद में 2 अन्य बच्चों के शव को बरामद किया गया, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम स्थित सदर अस्पताल लाया गया।

सभी मृतक जा रहे थे बारात
बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी लोग बारात में शामिल होने के लिए जा रही थे। तिलौथू थाना क्षेत्र के सेवही गांव से सुनील प्रजापति के पुत्र बिट्टू प्रजापति की बारात निकली थी। बारात रोहतास प्रखंड के जमुआ नावाडीह जा रही थी, लेकिन तिलौथू के पुराने पेट्रोल पंप पर तेल लेकर थोड़ी दूर जाने के बाद ही अल्टो कार ने एक मोपेड बाइक को टक्कर मार दी।

इससे चालक घायल हो गया। टक्कर मारने का अल्टो कार का ड्राइवर वाहन को लेकर तेजी से भागने लगा। इस दौरान कार असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही सफारी कार से टकरा गई। इससे कार सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
