लोगों की समस्‍या से अवगत हुए सांसद, पीएम मोदी के ल‍िए कही बड़ी बात

दरभंगा। स्थानीय सांसद डा. गोपालजी ठाकुर गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दरभंगा एवं मिथिला सेे जोड़ते हुए बड़ी बाद बताई है। सांसद ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या के समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने नवभरण, जगदीशपुर एवं कन्हौली कमला नदी पर विभिन्न जगहों पर बने पुल में एप्रोच सड़क नहीं होने की शिकायत की। सांसद ने कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात कर जनहित के मामला को तुरंत हल करने को कहा। इसके अलावा सांसद ने दर्जन भर से अधिक अधिकारियों को जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त जनसमस्या को जल्द दूर करने को कहा।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का दरभंगा एवं मिथिला से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि मोदी कार्यकाल के आठ वर्ष में मिथिला के केंद्र दरभंगा सहित पूरे मिथिला के हरेक क्षेत्र में कायाकल्प हो रहा है।

सांसद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं ने समाज को प्रगति का मार्ग दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा बनाई गईं सभी योजनाएं गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के कल्याण और हित में है।

केंद्र सरकार सभी देशवासियों के समावेशी विकास के प्रति काफी गंभीर है। सांसद ने कहा कि मोदी सरकार की बेहतर नीति के कारण आज देश विदेश में भारत का डंका बज रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading