नगर निकाय चुनाव चिन्ह की सूची घोषित, मुख्य पार्षद पद के लिए 32 सिंबल

 पटना : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव चिन्ह की सूची घोषित कर दी है। आयोग की ओर से मुख्य पार्षद पद के लिए 32 चुनाव चिह्न, उप मुख्य पार्षद के लिए 21 और वार्ड पार्षद पद के लिए 36 चुनाव चिह्न अधिसूचित किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षित चुनाव चिह्न के रूप में 25 प्रतीक चिन्ह भेजे गए हैं। आयोग ने कहा है कि 25 सुरक्षित चुनाव चिन्ह के बावजूद अगर चुनाव चिह्न की जरूरत पड़ती है तो आयोग से विमर्श कर जारी किया जाएगा। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि चुनाव चिह्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जारी किए गए है

नगर निकाय चुनाव-2022 में इस बार महत्वपूर्ण यह रहेगा कि प्रत्याशी सिफारिश के जरिए मनचाहा चुनाव चिह्न हासिल कर सकेंगे। इस बार साफ्टवेयर के जरिए प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। आयोग शीघ्र ही साफ्टवेयर विकसित कराएगा। नामांकन पत्रों  की जांच के बाद पर्चा सही पाए जाने पर प्रत्याशियों के बीच साफ्टवेयर की मदद से चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि प्रत्याशियों की सूची देवनागरी लिपि में हिंदी में नाम के प्रथम अक्षर के वर्णानुक्रम में बनेगी।

दो या दो से अधिक एक ही नाम के प्रत्याशियों के होने की स्थिति में प्रथम नाम एक ही हो तो नाम निर्देश पत्र प्राप्ति के क्रम संख्या के अनुसार उनका वर्णानुक्रम तय करते हुए अलग-अलग पहचान के लिए 1, 2, 3  अंकित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading