मुजफ्फरपुर के बाद पटना में ए’सिड अ’टैकः महिला पर ते’जाब से हमला, जानें वा’रदात की वजह

बिहार में मुजफ्फरपुर के बाद राजधानी पटना से एसिड अटैक की खबर है। मुजफ्फरपुर में गुरुवार की रात घर में सो रही 17 साल की किशोरी पर बदमाशों ने तेजाब से हमला कर दिया तो शुक्रवार की रात पटना में एक विवाहिता पर पड़ोसी ने एसिड उड़ेल दिया। पीड़िता का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया।

घटना राजीव नगर थाना के क्षेत्र के नेपाली नगर इलाके का है। पीड़ित महिला की पहचान रूबी देवी (35) के रूप में हुई है। पीड़िता के बयान पर राजीव नगर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में इस अमावीय घटना को अंजाम दिया गया है।

बाइक सवार बदमाशों ने फेंका एसिड

महिला ने अपने पड़ोसी संजीत कुमार पर एसिड फेक कर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है। अपने आवेदन में रूबी देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात संजीत अपने किसी साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया। पीछे बैठे आदमी को उसने नहीं पहचाना।

 

दोनों  ने गाली गलौज शुरू किया और बात में उलझाकर पीछे बैठे युवक ने उसपर एसिड फेंक दिया। वह पीछे हटी मगर एसिड उसके कमर से नीचे पैर तक पड़ गया। एसिड डालकर दोनों फरार हो गए। परिजन उसे घायल हालत मे हॉस्पीटल ले गए। सूचना  मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक संजीत और रूबी ने अगल बगल जमीन खरीदा था। जमीन की सीमा, रकवा और पानी बहाने को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि रूबी की स्थिति ठीक है। वह खतरे से बाहर है।

पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी संजीत को पकड़ लिया गया है। आरोपी संजीत ने जमीन विवाद की बात स्वीकार किया है लेकिन एसिड अटैक से इनकार कर रहा है। उसने महिला पर फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। थानेदार ने कहा संजीत को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading