अररिया के राजस्व पदाधिकारी के ठिकाने पर ईडी की छा’पेमारी, BPSC पेपर लीक से कनेक्शन; गि’रफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार का आरोपी एक और लोकसेवक पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कस गया है। अररिया जिले के भरगामा के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के रानीगंज स्थित निजी आवास में आर्थिक अपराध इकाई (ईडी) पटना  टीम ने छापेमारी की गई। राहुल सिंह पर BPSC पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है। उसे बीती रात गिरफ्तार किया जा चुका है।

शनिवार की सुबह की गयी छापेमारी में रानीगंज पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थी। राहुल कुमार सिंह के निजी आवास में की गई छापेमारी की गई। राजस्व अधिकारी राहुल सिंह भरगामा में नौकरी करते हैं और रानीगंज में किराय के मकान में रहते हैं। ईडी ने उनके आवास से पैनकार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक व परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी जब्त किए। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

बताया गया कि पांच महीनो से राजस्व अधिकारी रानीगंज में रह रहे् थे। बीपीएससी पेपर लीक मामले में छापेमारी की आशंका जताई जा रही है।

छापेमारी दल के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से किया इंकार। बताया गया कि 09 मई को पटना के आर्थिक अपराध इकाई में राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पटना में ही राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घर की चावी लेकर ईडी यहां आई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.