बिहार: दुधमुंही बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फ’रार हुई मां, पीएमसीएच में एक महीने से बच्ची कर रही इंतजार

पटना : पीएमसीएच के निक्कू वार्ड में एक नवजात बच्ची अपनी मां के इंतजार में है। उसे जन्म देने वाली मां जन्म देने के बाद से गायब है। पीएमसीएच में ही बच्ची का जन्म हुआ है।

एक महीने की बच्ची पीएमसीएच के निक्कू वार्ड में भर्ती है। वह एक महीने से मां का इंतजार कर रही है। उसकी मां ने पता में सिर्फ जहानाबाद लिखाया है। बच्ची काफी कमजोर है।

पीएमसीएच ओपी को सूचना देने के साथ ही बच्ची को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने के लिए कहा गया है, लेकिन अधीक्षक के छुट्टी पर रहने के कारण बच्ची जिला प्रशासन को नहीं सौंपी जा सकी।

बच्ची को विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में रख जाएगा। बता दें कि जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पालना रखने का निर्देश है लेकिन पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल में भी पालना नहीं है।

वहीं पीएमसीएच में एक नवजात के शव को कुत्ते के नोंचकर खाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो राजेंद्र सर्जिकल वार्ड के बगल का बताया जा रहा है। वीडियो में कुत्ता लहूलुहान कर बच्चे के शव को खाते हुए दिख रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading