बिहार में एक और ए’सिड अ’टैक, एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने घर में घुसकर यु’वती पर फें’का ते’जाब

आरा के भोजपुर में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में रात को घटित हुई। यहां एक तरफा प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर उसपर तेजाब फेंक दिया। घटना के समय युवती छत पर सो रही थी। सनकी तेजाब फेंकने के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इससे पहले शनिवार को राजधानी पटना में जमीनी विवाद में महिला पर तेजाब से हमला किया था। हादसे में महिला का कमर से नीचे का भाग झुलस गया था। पीड़िता की पहचान 35 साल की रूबी देवी के तौर पर हुई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पड़ोसी संजीत शुक्रवार रात अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया।

दोनों ने उसके साथ गाली-गलौच की और फिर बात में उलझाकर उसपर एसिड फेंक दिया। वह पीछे हटी लेकिन तेजाब कमर से नीचे पैर तक गिर गया। दोनों तेजाब फेंककर फरार हो गए। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहीं मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक लड़की के शरीर पर तेजाब फेंका और फिर फरार हो गए। पीड़िता घटना के समय अपने कमरे में अकेली सो रही थी। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में आए और उसपर तेजाब फेंककर चले गए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

किशोरी के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रही दादी की नींद टूटी। दादी ने कमरे में आकर देखा तो युवती दर्द से तड़प रही थी। पीड़िता की आवाज सुनकर बगल के कमरे से पिता और भाई बी पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading