चौथी बार महिला का दिल गलती कर बैठा,दुकानदार के प्यार में हुई पागल तो बन गई अनूठी कहानी

पश्चिम चंपारण : जिला अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर अपनी चौथी शादी को लेकर छाई हुई है। हर आदमी इस घटना पर अपनी बातें रख रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह पूछ रहे हैं कि एक इंसान को जिंदगी में कितनी बार प्यार हो सकता है? क्या चौथी बार भी कोई किसी के प्यार में पड़ सकती है? बताया जा रहा है कि महिला का पति उसके साथ नहीं रहता है। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। इस बीच करीब छह माह पहले एक मोबाइल दुकानदार से उसकी नजरें क्यस उलझी, वह उसे अपना दिल ही दे बैठी। उसके बाद फोन पर बातें होने लगीं। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। मिलने-जुलने का क्रम भी शुरू हो गया।

गुरुवार की रात महिला ने काल कर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया। वह आया और सीधे उसके घर में घुस गया। ऐसा करते हुए गांव के लोगों ने देख लिया। मोबाइल दुकानदार के घर में घुसते ही गांव के अन्य लोगों ने धावा बोल दिया। दोनों को घर से बाहर निकाला और पास के ही बिजली के खंभे से बांध दिया। उसके बाद दोनों की पिटाई की गई।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गए और सबने हाथ साफ किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इन दोनों की वजह से गांव का माहौल खराब हो गया है। संरपच बबलू पासवान ने बताया कि दोनों लगभग छह माह से रिलेशनशीप में हैं। सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तब दोनों को एक खंभे से बांधकर रखा गया था।

उन्हें लोगों से बात कर दोनों को मुक्त कराया। इसके बाद प्रेमी युगल पंचों के समक्ष शादी के लिए राजी हो गए। तदोपरांत बांड भरवाया गया और युवक से महिला की मांग में सिंदूर भरवा दिया गया। दोनों की हरकत की वजह से गांव के माहौल पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को देखते हुए उन्हें गांव से निकाल दिया गया।

एक बच्ची के पिता से शादी

प्रेमी के बारे में कहा जा रहा है कि वह पड़ोस के गांव का रहने वाला है। जब इस तरह से शादी कराने की सूचना युवक के पिता को चली तो वे भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने जबरन उसकी शादी उस महिला से करा दी। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है।

उसकी एक बच्ची भी है। वह सात माह की है। इस बारे में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। यदि किसी भी पक्ष को लगता है कि उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया है और उसकी शिकायत मिलती है तो अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.