धरती के भगवान की क’रतूतः महिला मरीज को बे’होशी का इंजेक्शन लगाकर किया यह गं’दा काम

झारखंड के गोड्डा में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। जिस डॉक्टर के पार विश्वास करके महिला मरीज अपनी जान की रक्षा के लिए पहुंची उसी डॉक्टर ने महिला की अस्मत लूटने की कोशिश की।

वारदात जिले के मेहरामा थाना इलाके की है। पुलिस मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। थाने को दिए गए आवेदन में महिला के पति ने बताया कि 26 मई को दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था।

आक्रोश में महिला ने जहर खा लिया। पति उसे गोड्डा के मेहरमा के डॉक्टर अमरनाथ कुशवाहा के पास इलाज कराने के लिए ले गया। 27 की रात इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाकर पर्दे के पीछे ले जाया गया। पर्दे की आड़ में डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

पीड़ित महिला के पति के मुताबिक, 27 मई की रात को वह काम से अस्पताल के बाहर गया था। हॉस्पिटल का अटेंडेंट भी सोने चला गया। वह जब अंदर आया तो पत्नी बेड पर नहीं थी। खोजते हुए जब वह अंदर गया तो हैरान रह गया। वार्ड में लगे एक पर्दे के पीछे डॉक्टर उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था। उस समय पत्नी होश में नहीं थी।

गुस्से में उसने जमकर हंगामा किया तो अस्पताल में मौजूद सभी लोग वहां पहुंच गए। इधर डॉक्टर ने पिंड छुड़ाने के लिए मरीज को रेफर कर दिया और फरार हो गया। उसने अपनी पत्नी को तुरंत सदर अस्पताल मेहरमा में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

छानबीन कर रही मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया कि पीड़िता के  पति का आवेदन थाने को दिया गया है। कांड दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस डॉक्टर की करतूत पर गंभीर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading