शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में हुई सरोज पासवान ह’त्याकांड अब भी सुर्खियों में बना हुआ है। गांव में दामाद की ह’त्या को लेकर लोग श’क और सवाल में उ’लझे है। इन सबके बीच सामने आया हैं कि पति मेजरगंज थाना के हरपुर कला गांव निवासी सरोज पासवान का अपनी पत्नी गीता देवी से संबंध ठीक नहीं थे। दो माह पूर्व ही पति से झ’गड़ा कर गीता देवी अपने मायका पुरनहिया थाना के हथिसार गांव आ गई थी। तब से गीता देवी अपने मायका में ही रह रही थी।
मृ’तक के पिता सुकराती पासवान ने पुरनहिया थाने में दर्ज प्रा’थमिकी में इसका उल्लेख किया है। बताया है कि सरोज का साला गांव आया था और 25 मई को शादी में शामिल होने का निमंत्रण देकर लौट गया था। 25 मई को सरोज अपने ससुराल हथिसार गांव गया।
गांव के एक युवक ने सरोज की उसके साले द्वारा बे’रहमी से पि’टाई और ह’त्या की जानकारी मोबाइल पर दी। गांव के दस लोगों के साथ वह हथिसार पहुंचे। शुक्रवार को हथिसार गांव से सटे चिमनी के पास उसका श’व मिला।
मृ’तक के पिता ने थाने में सरोज पासवान की पत्नी गीता देवी के अलावा साला सुधीर पासवान, जगन्नाथ पासवान, सुबोध पासवान, प्रमोद पासवान, वैद्यनाथ पासवान व उसके पुत्र समेत सात को आ’रोपित किया है।
आ’रोपितों पर पी’ट-पी’टकर ह’त्या का आ’रोप लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार को मृ’तक की पत्नी गीता देवी को गि’रफ्तार कर जे’ल भेज दिया है। अन्य आ’रोपित फ’रार चल रहे है। जबकि, पुलिस की टीम छा’पेमारी कर रही है।
