मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पार्क रोड स्थित एक निजी होटल में मेंटर्स एडुसर्व द्वारा कॅरियर काउंसलिंग को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में करीब पांच सौ बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं सीनियर मैथेमैटिक्स फैकल्टी मेंटर्स एडुसर्व, पटना पंकज गोस्वामी द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कॅरियर काउंसलिंग किया गया।
उन्होंने कहा कि इस सेमिनार के आयोजन करने का उद्देश्य टॉप मेडिकल व टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन कराने वाले बच्चों को जागरूक करना था।
हमें खुशी है कि मुजफ्फरपुर के बच्चे में मेडिकल और इंजीनियरिंग को लेकर अधिक जागरूकता है। मौके पर मौजूद बच्चों ने बताया कि यह कॅरियर काउंसलिंग उनके लिए बहुत ही लाभदायक रहा।
उन्होंने यह भी बताया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में किस तरह वह आगे का लक्ष्य तय करने में यह कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार उन्हें बहुत मदद करेगी।
सेमिनार को सफल बनाने में राहुल त्रिपाठी, रितेश व मनीष ने विशेष रूप से योगदान दिया। इस अवसर पर गणमान्य लोग मौजूद रहे।



