सड़क किनारे योजना पट्ट से लटका मिला यु’वक का श’व, पिता ने प्रेमिका व उसके परिजनों पर लगाया ह’त्या का आ’रोप

बिहार के बांका जिले के कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास से सुईया पुलिस ने रविवार रात सड़क किनारे सटे ग्रामीण सड़क के योजना पट्ट से लटके एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी स्व नरेश तुरी का पुत्र सियाराम तुरी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह ने मामले की छानबीन की। मौत का कारण हत्या है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार मृत युवक की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी कोको तूरी की पुत्री खुशबू कुमारी से तय हुई थी। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक कोलकाता में रहकर काम करता था, जबकि लड़की 2 साल पूर्व भागलपुर के मिशन स्कूल में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ और नजदीकियां बढ़ी। गत 13 अप्रैल को युवती एवं उसकी मां बांका अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। जानकारी होने पर युवक भी कोलकाता से बांका पहुंचा और 2 दिन तक वह उन्हीं लोगों के साथ रहा।

वहां से तीनों सिमरिया गांव आए जहां 2 दिन रहने के बाद युवक सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव स्थित अपने भाई के ससुराल चला आया। घटना के दिन तक वह वहीं रह रहा था। इधर रविवार को युवक अपने प्रेमिका के गांव पहुंचा तथा लड़की को भगाने का प्रयास किया। लेकिन लड़की भागने को तैयार नहीं हुई।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर लड़की की मां ने बेटी को डांट डपट कर घर भेज दिया। लड़की की मां के अनुसार रविवार शाम के 6 बजे युवक ने उसे फोन कर कहा कि आज अगर आपने अपनी बेटी से मेरी शादी नहीं कराई तो कल मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। लड़की की मां ने फोन पर मुंडन के बाद शादी करा देने की बात कही।

लेकिन युवक ने गुस्से में अपने फोन को स्विच ऑफ कर लिया। वहीं दूसरी ओर लड़के की मां जमुनी देवी ने पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान में युवती खुशबू कुमारी (प्रेमिका), उसकी मां भीखनी देवी एवं पिता कोको तूरी पर बेटे को मार कर आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading