आजकल आपको हर शख्स के हाथ में आईफोन मिल जाएगा, आईफोन का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि युवा इसे खरीदने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। आईफोन के लिए लोग जॉब में ओवरटाइम करते हैं, अपने पेरेंट्स को अच्छे मार्क्स लाकर दिखाते हैं या फिर अपनी पॉकेटमनी को बचाना शुरू कर देते हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो बेहद ही खौफनाक है। इस मामले में एक 17 साल के युवक को आईफोन खरीदने का ऐसा चस्का लगा कि वो ऐसी गलती कर गया जिसका खामियाज़ा वो 7 सालों से भुगत रहा है।

यह मामला चीन का है जहां पर एक 17 साल के लड़के को आईफोन खरीदना था लेकिन पैसे ना होने की वजह से आईफोन खरीदने के लिए इस लड़के ने एक ऐसा प्लान बनाया जिसके बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल चीन की लोकल मीडिया में छपी एक खबर के मुताबिक़ 24 साल के एक लड़के ने आईफोन खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी। जानकारी के मुताबिक़ यह घटना साल 2011 की बताई जा रही है जब ये युवक महज 17 साल का था उस दौरान ही इसने आईफोन के लिए अपनी किडनी का सौदा कर दिया था।
बता दें कि वैंग ने जब किडनी निकलवाई तब उसे इन्फेक्शन हो गया था और तब से लेकर अब तक वो अस्पताल के बेड पर ही है। बता दें कि वैंग ने जब आईफोन-4 लेने का फैसला किया था तब उसके स्कूल में इसका खूब क्रेज था। ऐसे में उसने अपनी किडनी को 3,200 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 2,23,265 रुपए बेचने का फैसला किया। वैंग की इस गलती की वजह से वो 7 साल से अस्पताल में भर्ती है और अब शायद ही कभी अपने पैरों पर चल पाएगा। अब वैंग डायलिसिस के भरोसे जिंदा रह सकता है। वैंग के परिजन भी अब कंगाल हो चुके हैं और उन्हें अब अपने बेटे की एक गलती का खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।