PATNA: सावित्री बाई फुले की जयंती पर शिक्षा सुधार यात्रा अभियान की शुरुआत करेंगे उपेन्द्र कुशवाहा

पटना : एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर सावित्री बाई फुले की जयंती पर आज गुरुवार से शिक्षा सुधार यात्रा अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने ट्वीट कर अभियान शुरू करने की जानकारी दी है.

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘स्त्री शिक्षा की क्रांति ज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर अमर शहीद जगदेव बाबू की बलिदान भूमि कुर्था से अपनी शिक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत करूंगा.’ साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी है कि बिहार के नवनिर्माण की मुहिम में बिहार के लोगों का साथ मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading