मां के सामने बेटे को पी’ट-पी’टकर मार डाला:खंभे से बां’ध कर मा’रा, बोले- लेकर जाओ

गोपालगंज में चोरी के आरोप में एक बेटे को उसकी मां के सामने पीट-पीटकर मार डाला। परिजनों का कहना है कि युवक खैनी मांगने गया था, लेकिन आरोपी ने उसे खंभे से बांधकर तब तक मारा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

मामला नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा अब्दुल्ला गांव का है। मृतक की पहचान इंदरवा अब्दुल्ला गांव निवासी सफीउल्लाह अंसारी के बेटा जहांगीर आलम के रूप में की गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुराना विवाद था। इस वजह से बेटे की हत्या की गई है। वो तो आरोपी से खैनी मांगने गया था।

मां के सामने पीट-पीटकर मार डाला

मृतक के पिता सफीउल्लाह अंसारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे जहांगीर आलम पड़ोस में ही इरफान से खैनी मांगने गया था। इसी बीच घर के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से चिल्लाने की आवाज सुनकर जहांगीर आलम की मां-बहन समेत घर के सभी लोग पड़ोसी के घर पहुंचे। लेकिन, आरोपी उसे पीटते रहे। मृतक के पिता ने कहा कि उसकी मां रोती रही और चिल्लाती रही पर आरोपियों ने पिटाई बंद नहीं की।

मौत होने के बाद कहा- लेकर जाओ

मां सभी लोगों से बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाती रही। लेकिन उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसकी आंखों के सामने ही पिटाई करते रहे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद कहा कि लेकर जाओ। मृतक के पिता सफीउल्लाह अंसारी के अनुसार, काफी पहले बेटे से पड़ोसियों का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। हालांकि वो मामला कब का शांत हो चुका था। इसके बाद भी बेटे की हत्या कर दी गई।

पुलिस कर रही तीन लोगों से पूछताछ

इधर, जानकारी पाकर स्थानीय मुखिया और चौकीदार पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.